उपकरण बेचें
ब्रोकर उपयोग किए गए दिशिक वेधन उपकरण बेचने के लिए एक मुफ्त सूचीकरण सेवा है। इन उपकरणों में शामिल हैं ड्रिल, मिट्टी की प्रणालियां (मड सिस्टम), पुनश्चक्रक (रिसाइक्लर), स्थान-निर्धारक (लोकेटर), पाइप, टूलिंग और सहायक उपकरण। हम उपकरणों के सूचीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं लेते, और इसके लिए कोई अनुबंध नहीं होता। हमें बस आपके उपकरण के बारे में यथासंभव अधिक जानकारी और डिजिटल फोटोचित्र चाहिए (हम 90 तक चित्र जोड़ सकते हैं)। अतिरिक्त जानकारी, जैसे रिग इतिहास, रखरखाव अभिलेख और निरीक्षण रिपोर्ट भी बहुत उपोयगी होंगी।
जब हमें यह जानकारी मिल जाए, हम इस उपकरण के लिए आप जो कीमत चाहते हैं, उसे लेते हैं और उसमें अपना कमीशन जोड़ देते हैं। यह कमीशन आपके द्वारा निर्धारित कीमत पर निर्भर करता है, इस तरह से:
0-20,000 डालर: 12%
20,000 से 80,000 डालर: 8%
80,000 डालर और अधिक: 6%
इससे हमें संभावित खरीदार से सही राशि का मोलभाव करने के लिए दो कीमतें प्राप्त होती हैं (आपके द्वारा मांगी गई कीमत और हमारी सूचीबद्ध कीमत)।
उसके बाद हम अपने वेब और प्रिंट मीडिया के जरिए इस उपकरण का तब तक विज्ञापन करते हैं जब तक वह बिक नहीं जाता, या आप यह नहीं कह देते कि अब वह बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। जब संभावित ग्राहक मिल जाता है, हम उसे संक्षिप्त अनुबंध ढांचा भेजते हैं, जिसमें इस तरह की जानकारी होती है - स्वामी कौन है, उपकरण पैकेज में क्या शामिल है, आप क्या मांग रहे हैं और हमारा कमीशन क्या है। इस तरह, मोलभाव प्रारंभ होने से पहले प्रत्येक पक्ष एक ही पृष्ठ पर मौजूद रहता है। कई बार ग्राहक इस उपकरण को व्यक्तिगत रूप से देखना चाहेगा। हमारी यही मांग है कि सभी मोलभाव एचडीडी ब्रोकर की बिक्री टीम द्वारा किया जाए। यदि हमारा ग्राहक कोई पेशकश करना चाहे, तो हम उस पेशकश का ब्यौरा तैयार करेंगे और उसे आपके विचारार्थ प्रस्तुत करेंगे।
जब कीमत पर सहमति हो जाए, एचडीडी ब्रोकर धनराशि हस्तांतरण और औपचारिक कार्रवाई के सभी पहलुओं को संभालता है। आपको बस खरीदार की ओर से हमें बिक्री का बिल देना होगा और उपकरण से जुड़े स्वामित्व का हस्तांतरण करना होगा। यदि आवश्यक हो तो ढुलाई की व्यवस्था भी हम करते हैं।
आप हमसे संपर्क करके या listings@hddbroker.com को ईमेल भेजकर अपने उपकरणों को सूचीबद्ध कर सकते हैं। अपने संदेश में अपनी संपर्क जानकारी, उपकरण का वर्ष, निर्माण (मेक), माडल, घंटे, क्रम संख्या, उपकरण के साथ शामिल वस्तुएं और उपकरण के फोटो भी संलग्न करें।
हम आपसे प्रत्येक 30-60 दिनों में संपर्क करते रहेंगे, यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपका उपकरण अभी भी आपके पास उपलब्ध है, क्योंकि अपने उपकरण को हमारे वेब स्थल में आप तभी तक रख सकते हैं, जब तक वह बिका न हो।
हम अपने ग्राहकों से बस यह अपेक्षा रखते हैं कि यदि उनका उपकरण अब उपलब्ध न हो या उन्होंने उसे बेच दिया हो, तो हमें फोन करके इसकी जानकारी दे दें।
|
यहां ट्रेडमार्क नामों के प्रयोग से यह न समझा जाए कि ट्रेडमार्क स्वामी के उत्पाद या सेवा के साथ एचडीडी ब्रोकर की साझेदारी या संबंध है।
वेब स्थल को इन भाषाओं में देखें:
United States,
Australia,
Canada,
New Zealand
中国,
русский,
Português,
Español,
Deutsch,
Polskim,
Français,
हिंदी,
العربية
|